संवदेनशीलता से करें दायित्वों का निर्वहन: डीएम
बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने लॉकडाउन 2.0 को लेकर जिलाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी एसडीएम से अपने दायित्वों का संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने को कहा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत भी दी। जिला कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन मई तक पूरे देश में दूसरे लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान केंद्र व राय सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों व गाइडलान के अनुसार ही सभी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों व बिना परिचय पत्र व राशन कार्ड के यहां निवास कर रहे श्रमिकोंको खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि कोई भी श्रमिक या मजदूर भूखा नहीं रहना चाहिए। बताया कि अगले आदेश तक सभी व्यवस्थाएं पूर्व की भांति संचालित की जाएंगी। बैठक में एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, प्रमोद कुमार, जयवर्द्धन शर्मा, ईओ रादजेव जायसी, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
