March 24, 2026

हल्द्वानी से बागेश्वर आए 44 लोगों को होम क्वारंटाइन में भेजा

बागेश्वर। 14 दिन का क्वरंटाइन पूरा कर अपने घर लौटे 44 लोगों को होम क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। विभिन्न रायों से घर को लौट रहे इन यात्रियों को हल्द्वानी में बने संस्थागत क्वारंटाइन क्षेत्रों में रखा गया था। बुधवार को दो गाडिय़ों में सवार होकर सभी यहां पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर होम क्वारंटाइन में रहने की सत हिदायत दी है। जिले के अधिकांश युवा रोजगार की तलाश में महानगरों की ओर चले जाते हैं। कोरोना संक्रमण के बाद से उनका गांवों की ओर आना शुरू हो गया था। लॉकडाउन के बाद आने वालों को जांच के बाद विभिन्न स्थानों में क्वारंटाइन पर रखा जा रहा था। जिसके तहत जिले के विभिन्न तहसीलों के युवा 29 और 30 मार्च को अपने घर की ओर लौट रहे थे। हल्द्वानी में उनकी स्वास्थ्य जांच हुई। जिसके बाद उन्हें एमबी कॉलेज में बने सेल्टर हाउस क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जिन्हें 14 अप्रैल को जांच के बाद छोड़ा गया और वापस घर भेज दिया गया। बुधवार को दो गाडिय़ों में सवार होकर वह यहां पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस और डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। सभी के स्वस्थ पाए जाने पर उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने की हिदायत देकर घर भेज दिया गया है।