March 29, 2026

बागेश्वर से विभिन्न विभागों ने सीएम राहत में दिया 463751 रुपये का सहयोग : डीएम

बागेश्वर ।   जिलाधिकारी रंजना राजगुरू के निर्देशन में जिलाधिकारी सहित जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण हेतु स्वेच्छा से 01 दिन के वेतन की कटौती कर मा0 मुख्यमंत्री राहत कोष उत्तराखंड देहरादून को 65,236 रूपयें की धनराशि दी गयी हैं। उल्लेखनीय हैं कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसारर विभिन्न विभागों द्वारा विभाग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 01 दिन के वेतन की स्वैच्छिक कटौती करते हुए जनपद के अंतर्गत अब तक कुल 4,63,751 की धनराशि दान दी गयी हैं। जिसमें मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय से 59,813, सिंचार्इ विभाग से 76,889, उद्यान विभाग 54,814, खाद्य आपूर्ति विभाग 46,900, जिला विकास कार्यालय 36,574, उद्योग विभाग 19,335, डी.आर.डी.ए. कार्याल 8,485, ब्लॉक कार्यालय बागेश्वर 31,868, ब्लॉक कार्यालय कपकोट 31,515, ब्लॉक कार्यालय गरूड़ 30,926 की धनराशि तथा सूचना अधिकारी द्वारा 01 दिन का वेतन की कटौती मा0 मुख्यमंत्री राहत कोष में की हैं। जिलाधिकारी ने जनपद के अंतर्गत कार्यरत समस्त विभागों से अपने 01 दिन के वेतन को स्वैच्छिक रूप से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु मा0 मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने की अपील की हैं, जिसके क्रम मे विभिन्न विभागों द्वारा लगातार 01 दिन के वेतन की स्वैच्छिक कटौती करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जा रही है। जिसके लिए जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने के लिए विभागों का आभार भी व्यक्त किया हैं। उन्होने कहा कि इस महामारी के रोकथाम हेतु हम सभी को एक जुट होकर कार्य करना होगा, जिसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता हैं।