सल्ट में कोरोना संदिग्ध को भर्ती करने पर ओपीडी का बहिष्कार
अल्मोड़ा। सीएचसी देवायल के नई बिल्डिंग स्थित आईसोलेशन वार्ड में सोमवार को एक कोरोना संदिग्ध एएनएम को भर्ती करने की भनक लगते ही अस्पताल कर्मचारियों ने ओपीडी का बहिष्कार कर दिया। कर्मचारी ओपीडी छोड़कर कुछ देर के लिए अस्पताल के बाहर खड़े हो गये। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती की गई एएनएम को जल्द दूसरी जगह पर शिट करने की मांग की। सल्ट ब्लाक के सीएचसी देवायल में करीब 15 स्टाफ कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार की सुबह जैसे ही वह ड्यूटी पर अस्पताल पहुंचे उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध एक एएनएम को भर्ती करने की जानकारी मिली। अस्पताल के बाहर खड़े कर्मचारियों ने कहा कि महिला में अभी कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। लेकिन उसमें लक्षण मिलने पर कर्मचारियों को दिक्कत हो सकती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के नई बिल्डिंग में ओपीडी कक्ष के बगल में ही आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। एएनएम को इसी वार्ड में भर्ती किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एएनएम क्वारंटाइन में रहने के बजाय बार-बार बिल्डिंग में घूमने के लिए आइसोलेशन वार्ड से बाहर निकल रही है। कर्मचारियों ने कहा कि अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 60-70 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें सबसे अधिक बुजुर्ग और हार्ट के मरीज इलाज को पहुंचते हैं। कोरोना वायरस से सबसे अधिक दिक्कत भी इन मरीजों को होती है। उन्होंने कहा कि अगर महिला में कोरोना के लक्षण मिले तो स्थिति गंभीर हो सकती है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने एएनएम को जल्द दूसरी जगह शिट कर अस्पताल को सेनेटाइज करने की मांग की। बाद में अस्पताल स्टाफ ने पुरानी बिल्डिंग में देखी।
एएनएम को रविवार को आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटाइन किया गया। महिला को नई बिल्डिंग के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करने पर अस्पताल स्टॉफ ने ऐतराज जताया है। इससे एएनएम को अन्य जगह पर शिट करने के लिए एसडीएम से बात कर ली है। जल्द ही महिला को अन्य जगह पर शिट कर दिया जाएगा। एएनएम कुछ समय पहले दिल्ली से लौटीं थी। महिला में अभी कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। अस्पताल स्टॉफ ओपीडी फिलहाल पुरानी बिल्डिंग की इमरजेंसी में देख रहा है।
डा. सौरभ, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी देवायल।
