September 20, 2024

नैनीताल में श्रमदान कर ग्रामीणों ने पैदल रास्ते को बना दिया सड़क

नैनीताल। लॉकडाउन में सबसे यादा लाभ ब्लाक के खड़की निवासी ग्रामीणों ने उठाया। जो काम आज तक सरकार नहीं कर पायी वह ग्रामीणों ने करके जनप्रतिनिधियों और सरकार को आइना दिखाया है। ग्रामीणों ने सालों सं बंद पड़े शिलौटी से खड़की तक तीन किमी रास्ते को श्रमदान कर सड़क में तब्दील कर दिया। आज तक जो रास्ता पैदल चलने के लिए भी बंद पड़ा था वहां ग्रामीण अब दोपहिया वाहन से पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों को उमीद है कि वह जल्द ही सड़क को हल्का वाहन चलने लायक बना लेंगे। क्षेत्र के पूर्व बीडीसी सदस्य एवं भाजपा नेता दुर्गादण्त पलडिय़ा ने बताया कि दस साल पूर्व मार्ग निर्माण के लिए ब्लॉक प्रमुख डा़ हरीश बिष्ट ने छह लाख की धनराशि दी थी। मार्ग की देखरेख न होने से बंद पड़ा था। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ब्लॉक प्रमुख ने की ग्रामीणों की तारीफ
भीमताल। श्रमदान कर गांव को जोडऩे के लिए रास्ते का निर्माण कर रहे ग्रामीणों की हौसला अफजाई के लिए मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख डा़ हरीश बिष्ट खड़की गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के प्रयास की सराहना की।उन्होंने कहा कि मार्ग को और बेहतर बनाने के लिए ब्लॉक स्तर और जिला योजना से धनराशि मुहैया करायी जायेगी। प्रमुख के गांव पहुंचने पर पूर्व बीडीसी सदस्य दुर्गादण्त पलडिय़ा, संजीव भगत, विनोद कुमार, गिरीश दनाई, मुकेश बहुगुणा, दीपक पलडिय़ा आदि ने उनका स्वागत किया।