March 6, 2026

डिफॉल्टरों का कर्जा माफ गलत : नवप्रभात

-50डिफॉल्टरों का कर्जा माफ करने पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग

विकासनगर। पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात ने पचास डिफॉल्टरों का कर्जा माफ करने पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। देश के किसी नागरिक की ओर से आरटीआई के तहत भारतीय रिजर्व बैंक से मांगी गई जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2019 तक केंद्र सरकार ने पचास डिफॉल्टरों का 68 हजार करोड़ से अधिक का कर्जा माफ किया है। जिसमें देश छोड़कर भाग चुके मेहुल चौकसी और विजय माल्या जैसे डिफॉल्टर भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते फ्रिज कर रही है। वहीं, दूसरी ओर जनता के पैसों की लूटखसोट करने वालों का कर्जा माफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना से निपटने के लिए भी राय सरकार को संसाधन मुहैया नहीं करा रही है। देश की आर्थिक गतिविधियां ठप हैं। ऐसे में हजारों करोड़ का कर्जा माफ करना अविवेकपूर्ण और गलत है। कहा कि महामारी से तो देश निपट लेगा, लेकिन केंद्र सरकार की ऐसी ही अविवेकपूर्ण नीति रही तो देश भुखमरी से मर जाएगा।