Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

29अप्रैल को प्रात: 6 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे कपाट,10 कुंतल फूलों से सजा धाम

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को विधि विधान और पूजा अर्चना के बाद खोल दिए जाएंगे। हालांकि पहले कपाट खुलने के मौके पर यहां तीर्थयात्री और स्थानीय लोगों की कमी साफ महसूस होगी। कोराना संकट के चलते यह पहला मौका होगा जब कपाट खुलने पर बाबा के दरबार में भक्तों का टोटा होगा। इधर कपाट खुलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर बाबा केदार के कपाट खोल दिए जाएंगे। मुय पुजारी शिव शंकर लिंग कपाट खुलने की परपरा का निर्वहन करेंगे। जबकि उनके साथ देवस्थानम बोर्ड के प्रतिनिधि के तौर पर बीडी सिंह मौजूद रहेंगे। इस बार मंदिर को फूलों और बिजली की लडिय़ों से सजाया गया है। बताया गया है कि केदारनाथ धाम को 10 कुंतल फूलों से सजाया गया है। इस मौके पर चारधाम देवस्थानमं बोर्ड द्वारा भेजे गए अधिकारी कर्मचारियों के साथ प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौजूद रहेगी। पूरी सागदी के साथ कपाट खुलने की परपरा निभाई जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग रहे और भीड़ न हो इसके लिए प्रशासन ने किसी को भी केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी है। इसलिए कपाट खुलने के मौके पर काफी कम संया में लोग मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते केदारनाथ के कपाट खुलने की परपरा का सादगी से निर्वहन किया जाएगा, किसी भी दर्शनार्थी को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

Advertisement