Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

प्रदेश में टेलीमेडिसिन सेवा व दून मेडिकल कॉलेज में ई-हॉस्पिटल सेवा का शुभारंभ

देहरादून। दून मेडिकल कालेज अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में बुधवार को कंटेनरनुमा ओपीडी शुरू कर दी गई है। मुयमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने वीडियो कॉंफ्रेन्सिंग से इसकी शुरुआत की। दून अस्पताल में टेलीमेडीसिन सेवा भी शुरू की गई है। जिससे दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों के मरीज ऑनलाइन परामर्श वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ले सकेंगे। प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष सयाना, एमएस डॉक्टर केके टटा, कोरोनेशन के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बीसी रमोला ने बताया कि यहां पर मरीजों की जांच शुरू हो गई है।
सर्दी, खांसी व बुखार, सामान्य लू के मरीज देखे जायेंगे। कोविड के लक्षण मिलते हैं तो उसको अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती किया जायेगा। ईएचसी (ई-हेल्थ सेंटर) ओपीडी में दो कक्ष हैं। जिनमें दो चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। इसमें मरीजों को बैठने के लिए बैंच की भी व्यवस्था है। इसके अलावा वाटर टैंक व एलईडी की व्यवस्था भी इसमें है। सेनिटाइजेशन आदि की पूरी व्यवस्था भी इसमें रहेगी। इसको मोबाइल बैन ओपीडी के तौर पर भी प्रयुक्त किया जा सकता है।
हालांकि कोरोना काल में इन्हें विशुद्ध रूप से लू ओपीडी के लिए तैयार किया गया है। इस दौरान डिप्टी एमएस डॉक्टर एनएस खत्री, डॉक्टर मनोज शर्मा, डॉक्टर एसडी जोशी, डॉक्टर केसी पंत, डॉक्टर एमके पंत, डॉक्टर सुशील ओझा, डॉक्टर अनिल जोशी, डॉक्टर विकास सिकरवार, डॉक्टर अनुराग अग्रवाल, डॉक्टर शेखर पाल, डॉक्टर धवल, डॉक्टर अभय कुमार, वरिष्ठ जनसपर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक राज उनियाल, एएनएस रामेश्वरी नेगी, चीफ फार्मेसिस्ट सुधा कुकरेती, जनसपर्क अधिकारी संदीप राणा आदि मौजूद रहे।

Advertisement