Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए आज अहम फैसले

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में आज बुधवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। मंत्रियों ने कोरोना पर चिंता जताते हुए वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने पर विचार किया। कैबिनेट में यह फैसला लिया गया है कि कल से श्रीनगर मेडिकल कालेज में कोविड़-19 की जांच शुरू की जाएगी। इसी के साथ ही रुद्रपुर, हरिद्वार, पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज के लिए स्टाफ भी मंजूर किया गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग में ऑनलाइन परीक्षा कराने एजेंसी फाइनल करने को सीएम को अधिकार दिया गया है। त्यूणी प्लासू, आराकोट त्यूणी प्रोजेक्ट सिंचाई से लेकर यूजेवीएनएल को सौंपने पर फैसला लिया गया है। रिटायर डॉक्टर्स के लिए आरक्षित 100 पदों को मूल 2735 पदों में ही जोड़ा, 100 पदों पर भी होगी भर्ती जबकि डेंटिस्ट के लिए आरक्षित 150 पदों को भी मूल 2735 पदों में जोड़ा गया है। आरक्षित 150 पदों में 80 ही पदों डेंटिस्ट पर आए थे।
बताया गया है कि प्रदेश में कोविड़-19 के लिए वर्तमान समय में 16 अस्पताल रिजर्व हैं और मेडिकल स्टाफ प्रभावी ढंग से अपना कार्य कर रहा है। कैबिनेट में किसानों को बीज खरीदने पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी पर सरकार ने लगाई मुहर। चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 2018 में रिटायर्ड डॉक्टरों को भर्ती के लिए निकाले थे जिसमे 3 पद भरे थे लेकिन रिटायर्ड डॉक्टरों के वाइन न करने पर आज कैबिनेट ने 100 पदों को वापस लेकर भर्ती की अनुमति दे दी है।
आयुर्वेदिक के अंतर्गत होयोपैथिक(आर्सेनिक एलबम 30) इयूनिटी पावर बढाने के लिए खरीदी जाएगी दवा। कोरोना वरियर्स के लिए खरीदी जाएगी दवा जिसके लिए कैबिनेट ने 2 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि जारी की है।

Advertisement