Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

दिनेश पंत बने बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक

देहरादून। नैनीताल बैंक के अध्यक्ष व मुय कार्यरकारी अधिकारी दिनेश पंत को बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की ओर से उप-महाप्रबंधक (ग्रेड-ङ्कढ्ढ) के पद से पदोन्नति करते हुए महाप्रबंधक के पद पर चुना गया। 54 वर्षीय दिनेश पंत पिछले 26 वर्षों से बीओबी में अनेक पदों पर कार्य करते हुए एक अप्रैल 2019 को नैनीताल बैंक में प्रतिनियुक्ति हुए थे।
पिछले एक वर्ष के दौरान उनके नेतृत्व में नैनीताल बैंक नें कुल व्यवसाय में आठ फीसदी की बढ़ोतरी की। जबकि बैंक का ऋण जमा अनुपात अंतिम वित्तीय वर्ष के अंत में 53.63त्न रहा। जबकि वर्ष का परिचालन लाभ 115 करोड़ रहा। नैनीताल बैंक के उपाध्यक्ष रमन गुप्ता ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में बैंककर्मी लगातार काम कर रहे हैं। दिनेश पंत के विशेष योदान से बैंक को लाभ हासिल हुआ है।

Advertisement