Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

गुलदार ने किया दंपति पर हमला , बाल-बाल बचे

अल्मोड़ा। बग्वालीपोखर के बासुलीसेरा गांव के तोक गोफा में गुलदार ने घात लगाकर घर के पास ही खेतों में काम कर रहे राजेन्द्र सिंह नेगी उसकी पत्नी शोभा नेगी पर हमला कर दिया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। शुक्रवार को शाम पांच बजे के आसपास राजेन्द्र सिंह नेगी अपने आंगन के पास के खेतों में दवा का छिड़काव व क्यारियों में पानी दे रहे थे। अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। किसी तरह दोनों ने आपस में बचाया।शनिवार को दोनों पति-पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। वन क्षेत्राधिकारी नवीन कुमार टटा ने बताया कि सूचना के बाद उचाधिकारियों से वार्ता कर गांव में पिंजरा लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Advertisement