March 19, 2026

बागेश्वर में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर स्वयंसेवियों ने किया 6यूनिट रक्तदान

बागेश्वर। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर स्वयंसेवियों ने छह यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने कोरोना वीरों के समान में तालियां बजाई। डॉक्टर, पुलिस कर्मी, नर्स, पर्यावरण मित्र सहित अन्य कोरोना वीरों को फूल भी भेंट किए। इस साल रेडक्रॉस का शताब्दी वर्ष भी मनाया जा रहा है। जिला सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगा। जहां जिला मुयालय सहित गरुड़ से आए स्वयंसेवियों ने रक्तदान किया। जिसके बाद सदस्यों ने अस्पताल व ब्लड बैंक में तैनात कोरोना वीरों के समान में तालियां बजाई। सभी डॉक्टर, नर्स, तकनीशियन, पर्यावरण मित्रों और अन्य स्टाफ को पुष्प भेंट कर लोगों की सेवा करने के लिए आभार जताया। स्वयंसेवियों ने नगर और गरुड़ में तैनात पुलिस कर्मियों को फूल भेंट किए। लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात सेवाभाव से कार्य करने के लिए उनकी सराहना की। इस मौके पर चेयरमैन अशोक लोहनी, दीपक पाठक, भुवन चौबे, केएन कांडपाल, डॉ. हरीश दफौटी, ललित मोहन जोशी, मोहिउद्दीन अहमद, राजीव निगम आदि मौजूद रहे।इन लोगों ने किया रक्तदानबागेश्वर। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर धर्मेंद्र साह, त्रिलोक साह, प्रमोद जोशी, उमेश जोशी, शंकर लाल टटा और बबलू कुमार ने रक्तदान किया। जिसमें प्रमोद ने पहली बार रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एएम शर्मा और योगेश धर्मशक्तू ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।