Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

ऊखीमठ से आज निकलेगी मद्महेश्वर डोली

रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार मद्महेश्वर की डोली शनिवार को मद्महेश्वर धाम के लिए प्रस्थान करेगी। 11 मई को मन्दिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। पौराणिक परपरा के अनुसार आज ओंकारेश्वर मंदिर से भगवान की डोली अपने पहले पड़ाव राकेश्वरी मन्दिर के लिए प्रस्थान करेगी। वैदिक मंत्रोचार के साथ रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में गुरुवार को ओंकारेश्वर के गर्भगृह से भगवान की जागृत भोग मूर्ति को बाहर लाकर सभामंडप में विराजमान किया गया था। जिसके बाद पुजारी गंगाधर लिंग द्वारा भगवान का महाभिषेक, श्रृंगार, भोग एव आरती की पूजाओं को सपन्न किया गया। शुक्रवार को ओंकारेश्वर मंदिर में विश्राम के बाद आज डोली धाम के लिए रवाना होगी। वहीं लॉकडाउन के मद्देनजर इस दौरान सीमित लोग ही रहेंगे। डोली रांसी के राकेश्वरी मन्दिर में पहुंचेगी। रविवार को रांसी से गोंडार एवं सोमवार को गोंडार से मद्महेश्वर धाम के लिए रवाना होगी। जहां पर प्रात: 11 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। मन्दिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

Advertisement