Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ पर दर्ज मुकदमे से नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा नाराज

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने रुद्रपुर के पूर्व विधायक तिलक राज बेहड़ पर दर्ज मुकदमे पर नाराजी जाहिर की है। उन्होंने इसे द्वेष के तहत की गई कार्रवाई करार दिया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मुकदमा वापस न लिया गया तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। रुद्रपुर के पूर्व विधायक तिलक राज बेहड़ पर अपने गांव मलसा जाने पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष ने डॉ. इंदिरा ह्दयेश ने मामले में डीजीपी अनिल रतूड़ी से टेलीफोन पर वार्ता कर मुकदमा वापस लेने की मांग की। मीडिया को जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बेहड़ पर दर्ज किए गए मुकदमे द्वेष के तहत दर्ज हुआ है। इसके विरोध में बेहड़ ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय रुदपुर में धरने का ऐलान किया है। इंदिरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से धरने में शामिल होने का आग्रह किया। कहा कि यदि जरूरत हुई तो वह खुद रुद्रपुर जाकर इस आंदोलन में शिरकत करेंगी। इंदिरा ने कहा कि शराब की दुकानें खोले जाने पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया लेकिन एक वरिष्ठ राजनेता पर उनके पैतृक गांव जाने पर ही मुकदमा लगा दिया गया। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि सरकार ने कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस न लिया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।

Advertisement