March 20, 2026

गुरुग्राम से हल्द्वानी पहुँची युवती कोरोना पॉजीटिव , प्रदेश में संक्रमितों का आंकडा 69 पहुँचा

देहरादून। गुरुग्राम से हल्द्वानी आई एक 23 साल की युवती को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। युवती को इलाज के लिए हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि मंगलवार को राय की सरकारी एवं प्राइवेट लैब से कुल 239 सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें से हल्द्वानी की एक युवती में कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि युवती हाल ही में गुरुग्राम से हल्द्वानी आई थी। लक्षणों के आधार पर उसका सैंपल लिया गया था जिसके बाद अब युवती में कोरोना वायरस की पुष्ठि हुई है। इसके साथ ही अब राय में कुल कोरोना मरीजों की संया बढ़कर 69 हो गई है। जिसमे से 46 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 22 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि राय में अभी तक कुल 10, 471 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इसमें से 9390 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लैब से 436 मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इधर मंगलवार को राय के विभिन्न जिलों से 365 सैंपल जांच के लिए विभिन्न लैब में भेजे गए हैं। यूएस नगर जिले से 132, देहरादून से 85, हरिद्वार से 30, नैनीताल से 23 चपावत से 12, उत्तरकाशी से 16 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इधर प्रवासियों के लौटने के साथ ही अब राय में होम कोरनटाइन किए गए लोगों का आंकड़ा 20 हजार पहुंच गया है। जबकि 2800 लोगों को फैसिलिटी कोरनटाइन किया गया है।