Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

बागेश्वर में आजतक आये 20318 प्रवासी घर : डीएम, जाने जिले का पूरा कोरोना अपडेट

बागेश्वर ।  वर्तमान कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत बागेश्वर जिले के निवासी जो जिले से बाहर विभिन्न प्रान्तों में रोजगार व नौकरी करते थे, वर्तमान कोविड-19 लॉक डाउन में अपने गृह जनपद में आ रहे हैं। बागेश्वर जिले में आ रहे इन सभी प्रवासी व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण/स्क्रीनिंग के पश्चात चिकित्सकीय सलाह के अनुरूप होम, फैसिलिटी सेंटरों में यथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पंचायत व विद्यालय भवन आदि भवनों में क्वारंटीन किया जा रहा है। जिले में मंगलवार 26 मर्इ, 2020 तक कुल 722 व्यक्ति संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया हैं। इसके अतिरिक्त 14145 व्यक्ति होम/पंचायत क्वारंटीन में हैं। जिले में मंगलवार तक कुल 5078 व्यक्तियों द्वारा 14 दिन का क्वारंटीन पूर्ण कर लिया गया है। मंगलवार तक जिले से कुल 179 व्यक्तियों के लैब सैंपल भेजे गए थें जिसमें से 132 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव पार्इ गर्इ है। 8 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए शेष 39 की रिपोर्ट अभी अपेक्षित है। मंगलवार तक जिले में विभिन्न राष्ट्रों समेत देश के विभिन्न राज्यों व प्रदेश के जिलों से कुल 20318 व्यक्ति जिले में आए हैं। वहीं दूसरी ओर जनपद में कार्य कर रहें विभिन्न बाहरी राज्यों के 928 व्यक्तियों को उनके जनपदों के लिए भेजा जा चुकें है। जिलाधिकारी ने क्वारंटीन हुए सभी प्रवासी व्यक्तियों से कहा कि वह लॉक डाउन का पूर्ण अनुपालन करें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वह लॉक डाउन का अनुपालन करें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से महामारी के दौर में अफवाहों पर ध्यान न देने तथा एकजुट होकर अपना सहयोग प्रदान करने की अपील भी की हैं।

 

Advertisement