March 8, 2026

बागेश्वर पुलिस ने बचाई रेस्क्यू कर घायल व्यक्तियों की जान

 

 

बागेश्वर । आज  फायर स्टेशन बागेश्वर व कोतवाली बागेश्वर पुलिस को सूचना मिली कि आरे बाइपास से आगे एक आॅल्टो कार नीचे नदी में गिर गई है। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए *प्रभारी निरीक्षक श्री डी0आर0 वर्मा कोतवाली बागेश्वर एवं एफ0एस0एस0ओ0 श्री महेश चन्द्र प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर के नेतृत्व में* कोतवाली पुलिस व फायर युनिट द्वारा स्थानीय जनता की सहायता से रेस्क्यू कर घायलों को स्ट्रेचर की सहायता से नदी से ऊपर सड़क पर लाया गया तथा फायर सर्विस वाहन आदि के द्वारा चारों घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से किये गये त्वरित रेस्क्यू से घायल व्यक्तियों की जान बचाई गयी, जिनका उपचार चिकित्सालय में किया जा रहा है।