Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

चार वर्षीय बालक को गुलदार ने बनाया निवाला

 

चमोली। नारायणबगड़ प्रखंड के ग्राम सभा ट्यूला के ग्राम मगेटी में बृहस्पतिवार रात आठ बजे के लगभग नेपाली मूल के चार वर्षीय बालक को गुलदार ने निवाला बना दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात आठ बजे के लगभग ट्यूला ग्राम पंचायत के मगेटी तोक में नेपाली मूल के चार वर्षीय रमेश पुत्र प्रेम बहादुर को घर से उठा ले गया।ग्रामीणों एवं नेपाली मूल के लोगों ने देर रात तक खोजबीन की। लेकिन बालक का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। लेकिन झाडिय़ों में बालक का सिर्फ  सिर मिला। छेत्र में इस प्रकार की घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। गुलदार को मारने की मांग-जिला पंचायत सदस्य भारती रावत एवं समाजसेवी देवराज रावत घटना के बाद मौके पर पहुँचे। उन्होंने वन अधिकारियों को शीघ्र ही गुलदार को मारने की मांग की है एवं इस घटना पर दुख जताया है। बताया कि यदि शीघ्र ही गुलदार को मारा न गया तो अन्य घटनाएं भी हो सकती है। वन छेत्रधिकारी बीएस परमार ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए छेत्र में वनकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। जो कुछ दिनों तक छेत्र में ही रहेंगे। गुलदार की पकडऩे के लिए पिंजरा भी लगाया जा रहा है लेकिन अभी तक गुलदार पकड़ में नहीं आया है।

Advertisement