March 7, 2026

बागेश्वर पुलिस ने किया घुरड़ के मीट व बन्दूक

 

 

बागेश्वर । आज  चौकी कमेड़ीदेवी थाना-काण्डा क्षेत्रान्तर्गत शान्ति-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान *उ0नि0 श्री पूरन चन्द्र जोशी* को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बासती के एक आदमी ने वन्यजीव घुरड़ को मारा है, जिसे वह बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए *उ0नि0 पूरन चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम के साथ* ग्राम- बासती क्षेत्र में पहुंचे। जहां पुलिस टीम एवं वन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से व्यक्ति की तलाश किये जाने पर *अभियुक्त नंदन सिंह पुत्र स्व0श्री रतन सिंह निवासी- ग्राम- बासती, थाना- काण्डा, जिला- बागेश्वर* को अवैध एक नाली भरवा बन्दूक व वन्यजीव घुरड़ के सर, पैर के साथ गिरफ्तार किया गया। वन्यजीव की हत्या करने पर अभियुक्त उक्त के विरूद्ध *थाना काण्डा में मु0अ0सं0-18/20, धारा- 25 शस्त्र अधिनियम और मु0अ0सं0- 19/20, धारा- 9/39/51 वन्य जीव जंतु अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

 

पुलिस टीम में उ0नि0 पूरन चन्द्र जोशी  का0 अशोक कुमार का0 किशोर कुमार व वन विभाग की टीम में उप रेंज अधिकारी श्री मान सिंह व  वन दरोगा श्री प्रशाद टम्टा रहे।