Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

रुद्रपुर में शराबियों ने चाकू मार तीन लोगों को किया घायल

रुद्रपुर। बीते दिन एक कॉलोनी के गेट पर कार लगाकर शराब पी रहे युवकों को रोकना सोसायटी के लोगों को महंगा पड़ गया। आवेश में आकर युवकों ने चाकू से तीन लोगों पर हमलाकर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पीडि़तों ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार 31मई की देर रात किछा मार्ग स्थित एक कॉलोनी के रहने वाले कमल दिवाकर परिसर में घूम रहे थे कि गेट पर दो युवक कार खड़ी करके शराब पी रहे थे। जब उन्होंने युवकों को रोका तो उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। हंगामा काट रहे युवकों की सूचना कमल ने फोन पर सोसायटी के अमित राणा व अशेंद्र चौधरी सहित आवासीय लोगों को दी। आरोप है कि लोगों के आने के बाद भी युवक शराब पीते रहे और गाली गलौज करते रहे। जब सोसायटी के लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों युवक कार की ओर दौड़े और चाकू निकालकर हमला बोल दिया। इसमें कमल दिवाकर,अमित व अशेंद्र घायल हो गए। अफरा तफरी मचने के बाद सूचना मिलने पर बागवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर है। वहीं पीडि़त घायलों ने बागवाड़ा चौकी में नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Advertisement