Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

वित्त में कटौती के खिलाफ धरने पर बैठे प्रमुख और बीडीसी सदस्य

नैनीताल। क्षेत्र पंचायतों के 15 वें वित्त में कटौती करने से गुस्साए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल के नेतृत्व में एक घंटे कार्य बाहिष्कार कर धरना दिया। ब्लाक प्रमुख संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं कोटाबाग के ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल ने कहा केंद्र सरकार ने 15 वें वित्त में क्षेत्र पंचायतों को 30 प्रतिशत वित्त जारी किया था लेकिन प्रदेश सरकार ने मनमानी करते हुए क्षेत्र पंचायतों के वित्त में 20 प्रतिशत की कटौती करते हुए इसे 10 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है और क्षेत्र पंचायतों के वित्त में की गई कटौती को शीघ्र वापस लेने की मांग करता है। ताकि विकास खंड में विकास कार्यों को गति मिल सके। कन्याल ने कहा कि शीघ्र ही सरकार ने अपना यह निर्णय वापस नहीं लिया तो ब्लाक प्रमुख संगठन उग्र आंदोलन करेगा। संगठन ने इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से मुयमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें कोरोना से लड़ाई हेतु क्षेत्र पंचायत को 15 वें वित्त की धनराशि खर्च करने की अनुमति देने की भी मांग की गई है। इस दौरान येष्ठ प्रमुख शशि डंगवाल, कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप तडिय़ाल, बीडीसी सदस्य गंगा सिंह सामंत, चंपा छिमवाल, प्रकाश बिष्ट, हेमा देवी, तारा चंद्र, धीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisement