अठारह सौ कोरोना जांच रिपोर्ट पेंडिंग
रुडकी। सिविल अस्पताल प्रबंधन को करीब अ_ारह सौ कोरोना जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना जांच रिपोर्ट पेंडिंग होने से अस्पताल प्रबंधन को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज भी अपनी जांच रिपोर्ट के लिए रोजाना अस्पताल के कर्मियों से उलझते दिख रहे हैं। सीएमएस का कहना है कि प्रवासियों के आने के बाद अधिक सैंपल लिए गए हैं। जिसके चलते यह रिपोर्ट आने में देरी हो रही है। रुड़की सिविल अस्पताल में कोरोना की जांच लगातार जारी है। जबकि प्रवासियों के राय में वापस आने के बाद जांच टीम ने बहुत अधिक सैंपल भी लिए हैं। लेकिन पिछले काफी समय से कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट पेंडिंग पड़ी है। जांच रिपोर्ट नहीं मिलने से अस्पताल प्रबंधन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल के प्रबंधक दिव्यांशु ने बताया कि 15 से 17 मई तक कि करीब डेढ़ सौ जांच देहरादून स्थित दून हॉस्पिटल में अटकी पड़ी है। बताया कि 18 से 28 मई तक की करीब 1100 जांच रिपोर्ट एस में है। जिनकी रिपोर्ट का अभी भी अस्पताल प्रबंधन को इंतजार है। बताया कि दिल्ली के एनसीडीसी में भी 29 मई से 2 जून तक कि करीब 500 जांच गई हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार अस्पताल को है। अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि जांच रिपोर्ट में देरी के कारण लोग बार-बार जानकारी मांग रहे हैं। जिसको लेकर कई बार लोग हंगामा भी करते हैं। सीएमएस डॉ. संजय कंसल का कहना है कि जांच सैंपल अधिक होने के कारण यह यह समस्या आई है ।
