Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

ऐना में प्रवासी के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल

अल्मोड़ा। तहसील के सुदूरवर्ती ऐना गांव में प्रवासी की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचने के साथ ग्रामीणों में भी भय का माहौल है। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला है। एहतियात के तौर पर व्यापार मंडल कुंवाली ने तीन दिनों के लिए बाजार बंद करा दिया है। शनिवार को प्रशासन की टीम ने गांव में पहुंचकर सेनेटाइजेशन कराया। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। गत 26 मई को गुडग़ांव से लौटा प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, वह अपने गांव ऐना में होम क्वारंटाइन पर था। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि 31 मई को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद जिला मुयालय से पहुंची स्वास्थ्य टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद बेस अस्पताल में अल्मोड़ा आइसोलेट कर दिया था। उसके स्वेब का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। गत दिवस जांच रिपोर्ट आने के बाद कोरोना की पुष्टि होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। गांव में भी भय का माहौल है। कुंवाली की स्थानीय व्यापार मंडल ने तीन दिन तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। इधर, शनिवार को नायब तहसीलदार दलीप सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने ऐना गांव का दौरा किया। मेडिकल टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। बीडीसी सदस्य दीपक कन्नू साह ने ग्रामीणों से भयभीत न होने तथा जागरूकता के साथ घरों पर ही रहने की अपील की है।

Advertisement