Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

अल्मोड़ा बेस हॉस्पिटल में हुआ डीजिटल एक्स रे मशीन का उदघाटन


अल्मोड़ा   । 
मा0 सांसद अजय टम्टा ने आज बेस चिकित्सालय में मोबाईल डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। 20.72 लाख रूपये कीमत की यह डिजिटल एक्स-रे मशीन बेस चिकित्सालय द्वारा सांसद निधि से क्रय की गयी है। इस अवसर पर उन्होने कहा कि यह अत्याधुनिक तकनीक की डिजिटल एक्स-रे मशीन वायरलेस है। यह मशीन बिना फिल्म के है जिसमें रिपोर्ट डिजिटल रूप में प्राप्त होगी। कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के एक्स-रे इस मशीन से लिया जाएगा, इस पोर्टेबल मशीन की मदद से मरीज के बेड मे जाकर एक्स-रे लिया जा सकेगा जिसका रिजल्ट तत्काल प्राप्त होगा।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि इस मशीन के अल्मोड़ा संसदीय ़क्षेत्र के लोगों को काफी सहायता मिलेगी। उन्होने पीएमएस बेस डा0 एच सी गढकोटी से कहा कि कोविड-19 के अन्तर्गत अन्य उपकरणों की जरूरत होगी तो अवगत करा लिया जाय उन्हे भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मा0 सांसद के धन्यवाद किया और कहा कि यह मशीन बेस चिकित्सालय के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इस अवसर पर दर्शन रावत, ़ित्रलोक लटवाल, पंकज जोशी, बीएस मनकोटी, रेडियोलाॅजिस्ट इंर्चाज महेश भट्ट, टैक्नीशीयन कविता भट्ट, चिकित्सालय के बी0एस0 बिष्ट, भूपाल मेहता, निलेश कुमार, आनन्द मेहता आदि उपस्थित थे।

Advertisement