Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

कौसानी की मॉडल और नृत्यांगना कामाक्षी बनी मिस चार्मिंग, किया सम्मानित

बागेश्वर। मॉडलिंग प्रतियोगिता इंडियाज टेलैंट में मिस चार्मिंग का खिताब जीतने वाली कामाक्षी चौधरी को नेहा डांस एकेडमी ने समानित किया। सादे समारोह में एकेडमी के प्रबंधक और संचालिका ने उनका समान किया। अन्य प्रतिभाओं से भी प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। एक निजी टीवी के यूजिक चैनल में 30 मई को प्रसारित प्रतियोगिता में कौसानी की कामाक्षी ने मिस चार्मिंग का पुरस्कार अपने नाम किया था। इसका श्रेय उन्होंने अपने परिजनों के साथ अपने डांस स्कूल की संचालिका नेहा बघरी मेहता को दिया था। उनकी उपलब्धि के बाद डांस स्कूल प्रबंधन ने उन्हें समानित करने की बात कही थी। वादे के मुताबिक उन्हें नेहा डांस एवं सांस्कृतिक अकादमी कार्यालय में सादे समारोह का आयोजन कर उन्हें पुष्प गुछ व आकर्षक पुरस्कार देकर समानित किया गया। इस मौके पर कामाक्षी के पिता सुबोध चौधरी, माता अल्का चौधरी, एकेडमी प्रबंधक पंकज सिंह मेहता व संचालिका नेहा मौजूद रहे।

Advertisement