March 5, 2026

चमोोली विधायक की मध्यस्थता में सुलझा दो ग्राम सभाओं का सड़क का विवाद

चमोली। भौंरीगाड़ से मंगरोली सोनी मोटर मार्ग को लेकर चल रहे दो ग्राम सभाओं का विवाद विधायक की मध्यस्थता में सुलझा दिया है। अब सोनी व कमेड़ा गांव के लिए 400-400 मीटर अतिरिक्त सड़क निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि एक साल से निर्माणाधीन मंगरोली सोनी मोटर मार्ग का निर्माण अधर में था। इस मोटर मार्ग का निर्माण पीएमजेएसवाइ ने भौरीगाड़ से शुरू किया था। पीएमजेएसवाइ ने सर्वे के दौरान सोनी गांव के नीचे से इस सड़क को ले जाने का प्रस्ताव किया था। जिस पर कार्य चल रहा था। ग्रामीणों की शिकायत थी कि जब सोनी गांव तक सड़क ही नहीं पहुंचनी है तो फिर सड़क का औचित्य ही क्या होगा। विवाद के चलते सड़क मार्ग का कार्य बंद था कर्णप्रयाग के विधायक सुरेद्र सिंह नेगी ने गांव में जाकर कमेड़ा व सोनी के ग्रामीणों की बैठक कर सड़क मार्ग से 400 मीटर अतिरिक्त मोटर मार्ग के निर्माण की जरूरत बताते हुए इसे विधायक निधि से स्वीकृति दी गई। साथ ही इस मोटर मार्ग से 400 मीटर कमेड़ा गांव के लिए भी संपर्क मोटर मार्ग विधायक निधि से बनेगा। अब यह सड़क 400 मीटर अतिरिक्त बनने के बाद गांव कमेड़ा के भी कई परिवारों को सड़क सुविधा मुहैया कराएगी। स्थानीय लोगों ने विधायक के इस प्रयास पर सहमति जताई है। इस अवसर पर कुंवर सिंह कंडेरी, टीका प्रसाद मैखुरी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, लक्ष्मी जोशी सहित कई जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।