May 8, 2026

बागेश्वर पालिकाध्यक्ष ने मजियाखेत पेयजल योजना का लिया जायजा

बागेश्वर। मजियाखेत पेयजल योजना पालिका के सुपुर्द होने के बाद इसकी दशा सुधरने की भी उमीद जगने लगी है। संपत्ति मिलने के पांच दिन बाद ही पालिकाध्यक्ष ने योजना का जायजा लिया। जहां से योजना बनी है वहां जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द मूल स्रोत का सुधारीकरण का काम किया जाएगा। योजना में पानी की कोई कमी नहीं है। अवैध कनेक्शनों को भी हटाया जाएगा। मालूम हो कि धारी अमसरकोट से स्वैप मोड में मजियाखेत पेयजल योजना बनी थी। इस योजना से मजियाखेत क्षेत्र में पानी की आपूर्ति होती थी। तीन जून को योजना पालिका के हैंडओवर हुई। पेयजल समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट, सभासद नीमा दफौटी आदि योजना के दस्तावेज लेकर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल से मिले। उन्होंने आय पंजिका, पासबुक, दो चेक बुक, 300 कनेक्शनों की सूची, कार्रवाई रजिस्टर, अध्यक्ष की मुहर और 76 हजार 372 रुपये की धनराशि सौंपी। यह राशि पासबुक में जमा है। योजना मिलने के बाद पांच दिन बाद पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ईओ राजदेव जायशी, जेई, तकनीशियन योजना के मूल स्थान पर गए। यह योजना जिला मुयालय से सात किमी दूर धारी के जंगल में बनी है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि योजना के मूल में पानी की कोई कमी नहीं है। कुछ स्थानों पर टूट-फूट हो रही है। इस कारण पानी की बर्बादी हो रही है। जल्द योजना को मरमत किया जाएगा। हर उपभोक्ता को समय पर पानी उपलब्धर कराया जाएगा। अवैध कनेक्शनों को जल्द हटाया जाएगा।

You may have missed