July 17, 2026

डिजिटल इंडिया में इंटरनेट की समस्या के कारण ई पंचायती राज समेलन नहीं हो सका

रुडकी। लक्सर ब्लॉक के निरंजनपुर में इंटरनेट की समस्या के कारण पंचायती राज मंत्री द्वारा ऑनलाइन आयोजित दीनदयाल उपाध्याय ई पंचायती राज समेलन नहीं हो सका। खानपुर के खेड़ी में समेलन हुआ, पर वहां खानपुर विकासखंड का न तो कोई पंचायत प्रतिनिधि पहुंचा, न ही ग्राय विकास विभाग का अधिकारी और कर्मचारी। पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे द्वारा हर ब्लॉक में 10 से 12 जून तक तीन दिवसीय ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। लक्सर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज निरंजनपुर व खानपुर के राजकीय हाईस्कूल खेड़ी कलां में ऑनलाइन संवाद की व्यवस्था की गई थी। गुरुवार को मंत्री द्वारा ब्लॉकवार पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत की जानी थी। पर निरंजनपुर में ऑनलाइन संवाद के लिए स्थापित किए गए सिस्टम में तकनीकी कमी के कारण संवाद नही हो सका। उधर, खेड़ी हाईस्कूल में संवाद तो हुआ, पर वहां खानपुर विकासखंड का एक भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा। यही नहीं, वहां के ब्लॉक प्रमुख, 23 ग्राम प्रधान और 21 बीडीसी सदस्यों में से भी कोई इस समेलन में शिरकत करने नहीं आया। खुद केंद्र के नोडल अधिकारी उप शिक्षाधिकारी लक्सर अमित कोटियाल भी नदारद रहे। हालांकि, लक्सर के एडीओ पंचायत अरुण कुमार गैरोला, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज कुमार के अलावा लक्सर ब्लॉक की खेड़ी कलां, खेड़ी खुर्द, बाक्करपुर, दाबकी, रायसी, अकौढा खुर्द आदि गांवों के प्रधान जरुर कार्यक्रम में मौजूद रहे। संवाद में मंत्री ने पंचायती राज व्यवस्था को यादा अधिकार देकर सुदृढ़ बनाने के साथ ही कोविड 19 के बचाव व रोकथाम के प्रयासों के प्रचार प्रसार की अपील पंचायत प्रतिनिधियों से की। समेलन मेरी जानकारी में है। विकासखंड के एडीओ पंचायत से इस बाबत जानकारी ली गई है। इसमें लक्सर विकासखंड के ही अधिकारियों व प्रधानों को जाने के लिए कहा गया था। खानपुर के लिए यह समेलन नहीं था।मनमोहन सिंह रावत, बीडीओ खानपुर