March 24, 2026

प्रदेश में आज फिर फूटा कोरोना बम, 75 नए मरीज मिलने से 1637 हुए संक्रमित

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के 75 नए मरीज मिले। इसमें से देहरादून में 16, टिहरी में 30, चमोली में तीन, हरिद्वार में 15, पौड़ी में एक, रुद्रप्रयाग में छह, यूएस नगर में चार मरीज शामिल हैं।
इसके साथ ही राय में कुल मरीजों की संया 1637 हो गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि गुरुवार को लैब से कुल 1238 सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें से 1163 नेगेटिव जबकि 75 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को कुल 819 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें से 182 हरिद्वार, 111 पिथौरागढ़ जबकि 101 सैंपल टिहरी जिले के हैं।
लैब से अभी 4654 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अपर सचिव ने बताया कि राय में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 31 प्रतिशत से अधिक चल रही है।
जबकि मरीजों के दो गुना होने के दिन बढ़कर 16 हो गए हैं। राय में कोरोना संक्रमण दर साढ़े चार प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। 22 हजार से अधिक लोगों को राय में क्वारंटाइन किया गया है। गुरुवार को रायभर में कुल छह मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संया 837 हो गई है। राय में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मौजूदा समय में कुल 60 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
देहरादून और टिहरी ने बढ़ाई चिंता
देहरादून और टिहरी जिले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। देहरादून में पिछले कुछ दिन से बिना ट्रेवल हिस्ट्री के मरीज मिल रहे हैं।
जबकि टिहरी जिले में संक्रमितों की संया बहुत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इन दोनों जिलों की स्थिति को नियंत्रित करना चुनौती बन रहा है।
देहरादून जिले में राय में अअभी तक सबसे अधिक मरीज मिले हैं। गुरुवार को सामने आए नए मामलों के साथ ही देहरादून का कुल आंकड़ा 419 हो गया है।
इसमें से अभी तक महज 173 मरीज ही ठीक हुए हैं जबकि 230 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। देहरादून जिले में मरीज 15 मार्च से मिलने शुरू हो गए थे। शुरू में मरीज बढऩे के बावजूद स्थिति ठीक थी। लेकिन अब मंडी और उसके आसपास के क्षेत्र में लगातार लोगों के पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। इधर गुरुवार को दून मेडिकल कॉलेज के चार स्वास्थ्य कर्मियों में संक्रमण मिलने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही ही अस्पताल प्रशासन की भी परेशानी बढ़ गई है। इधर टिहरी जिले में संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। टिहरी में अभी तक 253 मरीज मिल चुके हैं और टिहरी में राय में सबसे तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। देहरादून और नैनीताल की तुलना में टिहरी में संक्रमण बहुत बाद में पहुंचा। लेकिन इसके बावजूद वहां मरीजों का आंकड़ा ढ़ाई सौ के पार पहुंच गया है। हालांकि टिहरी में अभी तक सामने आए अधिकांश मरीज महाराष्ट्र व दिल्ली से लौटे लोग हैं और स्थानीय लोगों में संक्रमण के मामले अभी सामने नहीं आए हैं।