August 27, 2026

जिला खनिज न्यास के खर्च की जांच व ऑडिट हो: बसंत कुमार


बागेश्वर ।  जिला खनिज फाउंडेशन फंड में करोड़ों रुपये की कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता व अधिवक्ता शिकायतकर्ता बसंत कुमार ने डीएमएफ फंड में उपलब्ध 26 से 28 करोड़ रुपये की धनराशि के खर्च की जांच और विशेष आडिट कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि फंड की राशि के उपयोग में पारदर्शिता नहीं बरती गई और प्रभावित क्षेत्रों व लोगों के हित में इसका अपेक्षित उपयोग नहीं हुआ।