Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दिया धरना


बागेश्वर ।  45 प्रतिशत से कम अंकों पर प्रवेश नहीं दिए जाने पर एनएसयूआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज छात्रों ने विरोध में कैंपस में धरना दिया। कैंपस निदेशक के आश्वासन के बाद छात्र माने। संगठन से जुड़े छात्र गुरुवार को बीडी पांडेय कैंपस में पहुंचे। यहां पहुंचने पर जब उन्हें पता चला कि 45 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को एमए में प्रवेश नहीं मिल रहा है तो उनका पारा चढ़ा गया। विरोध में उन्होंने धरना शुरू कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि कम अंक के कारण कई छात्रों का भविष्य अधर में है। छात्रों के सामने कोई विकल्प भी नहीं हैं।

Advertisement