Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

शुक्रवार को 37 नये कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए, जाने कहा कितने टेस्टिंग रिपोर्ट बाकी

 

देहरादून। राय में शुक्रवार को 37 नये कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें 15 अकेले देहरादून के ही हैं। अब  कुल पॉजिटिव केस की संया 1692 पहुंच गई है। वहीं, 895 मरीज ठीक भी गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 1082 केस की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक कुल निगेटिव केस की संया 35,670 हो गई है। पॉजिटिव केस 15 देहरादून में आने के साथ ही तीन चमोली, छह हरिद्वार, सात रुद्रप्रयाग, एक टिहरी, पांच यूएसनगर में पाए गए हैं।शुक्रवार को 895 सैंपल नये जांच को भेजे गए हैं। 253 अल्मोड़ा, 58 चमोली, 71 देहरादून, 155 हरिद्वार, 63 नैनीताल, 64 पौड़ी, 50 रुद्रप्रयाग, 27 टिहरी, 68 यूएसनगर, 60 उत्तरकाशी और 26 सैंपल प्राइवेट लैब में जांच को भेजे गए। अभी 15,102 लोग संस्थागत क्वारंटाइन हैं। डबलिंग रेट अभी 17.28 दिन तो रिकवरी रेट 52.90 प्रतिशत है। कुल सैंपल में पॉजिटिव आने वाले सैंपल का प्रतिशत 4.53 प्रतिशत है।

कोरोना संक्रमित 19 की हो चुकी है मौत

राय में अभी तक कुल 19 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अधिकतर मामलों में कोरोना पॉजिटिव की मौत के लिए स्वास्थ्य विभाग दूसरे कारण बता रहा है। 19 में एक की मौत के कारण को स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है।

4417 रिपोर्ट का है इंतजार

अभी राय में 4417 रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इनमें सबसे अधिक 1948 हरिद्वार, 430 अल्मोड़ा, 64 बागेश्वर, 161 चमोली, 72 चंपावत, 85 देहरादून, 135 नैनीताल, 162 पौड़ी, 123 पिथौरागढ़, 89 रुद्रप्रयाग, 583 टिहरी, 382 यूएसनगर, 183 उत्तरकाशी की रिपोर्ट हैं।

Advertisement