March 30, 2026

उत्तराखंड का एक और जवान शहीद

 

हल्द्वानी। जमू कश्मीर के कुपवाड़ा में पेट्रोलिंग के दौरान उत्तराखंड का एक और जवान शहीद हो गया है। नैनीताल जिले के धारी तहसील के ग्राम गल्पाधुरा के रहने वाले यमुना प्रसाद पनेरु (39) कुमाऊँ रेजीमेंट की छठी बटालियन में सूबेदार थे।

वर्तमान में उनका परिवार हल्द्वानी के निकट गोरापड़ाव में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी व दो बचे हैं। एक साथ वर्षीय लड़का और एक तीन साल की छोटी बेटी है। खबर के घर पहंचते ही माहौल गमगीन हो गया। कुमाऊं रेजीमेंट के यमुना प्रसाद पनेरु पहले जवान थे जिन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह की थी।

वहीं पनेरु के शहीद होने की खबर सुनकर भीमताल विधायक राम सिंह खेड़ा उनके गोरापड़ाव स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने इसे देश ही नहीं उत्तराखंड के लिए भी एक अपूरणीय क्षति बताया है।