आज हो सकती हैं हल्की बारिश
देहरादून। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिन प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश, गर्जन वाले बादलों की मौजूदगी की संभावना जताई है। दून में शुक्रवार को तापमान 31.1 डिग्री रहा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जाने का अनुमान लगाया गया है। दून में न्यूनतम तापमान 25.7, पंतनगर में अधिकतम 33.8, मुक्तेश्वर में अधिकतम 25.3, टिहरी में 26.8 और पिथौरागढ़ में 30 डिग्री तापमान रहा।
देहरादून में शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहे और इसका असर उमस के रुप में दिखाई दिया। कुमाऊं क्षेत्र व गढ़वाल मंडल के कुछ इलाकों में जरूर हल्की से मध्यम बारिश हुई और कहीं कहीं गर्जन वाले बादल भी रहे।
विभाग के अनुसार, शनिवार को नैनीताल, चपावत जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ बारिश की संभावना है। कुमाऊं में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर जिले में बादल रहेंगे और कहीं कहीं तीस-चालीस प्रति घंटा की रतार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
