Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

भारतीय थल सेना को मिलने जा रहे 333 युवा अधिकारी, जाने किस राज्य के कितने?

देहरादून। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आउट होकर शनिवार को 333 युवा भारतीय थल सेना में अफसर बन जाएंगे। सबसे यादा कैडेट देने में बीते वर्षों की तरह इस बार यूपी ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। यूपी से सबसे यादा 66 कैडेट पास आउट होंगे। हालांकि उत्तराखंड ने भी शीर्ष में जगह बनाई है।
उत्तराखंड से इस बार 31 कैडेट सेना में अफसर बन रहे हैं। उत्तराखंड-बिहार के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है। दूसरे नंबर पर 39 कैडेट के साथ हरियाणा है।
शनिवार को थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवाने की मौजूदगी में चैटवुड हॉल के ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल के बाद कैडेटों को भारतीय सेना की शपथ दिलाई जाएगी। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते परेड की भव्यता कम रहेगी। कैडेटों के परिजन परेड में शामिल नहीं हो पाएंगे। वहीं कैडेट इस बार छुट्टी में अपने घरों को लौटने के बजाय अपनी-अपनी कमान में रिपोर्ट करेंगे।
तीन कैडेट नेपाल के: एक तरह जहां नेपाल सीमा पर इन दिनों तल्खी चल रही है, वहीं आईएमए से तीन नेपाली कैडेट पास आउट होकर भारतीय सेना में अफसर बनेंगे। भारतीय सेना में नेपाली नागरिकों को मौका दिया जाता है। इसके तहत ही इनका चयन हुआ और शनिवार को यह अफसर बन जाएंगे।
किस राय से कितने कैडेट:
उत्तर प्रदेश 66, हरियाणा 39, उत्तराखंड 31, बिहार 31, पंजाब 25, महाराष्ट्र 18, हिमाचल प्रदेश 14, जमू कश्मीर 14, राजस्थान 13, मध्य प्रदेश 13, केरल 8, गुजरात 8, दिल्ली 7, कर्नाटका 7, पश्चिम बंगाल 6, आंध्र प्रदेश 4, छत्तीसगढ़ 4, झारखंड 4, मणीपुर 4, चंडीगढ़ 3, नेपाल 3, असोम 2, उड़ीसा 2, तमिलनाडु 2, तेलंगाना 2, मेघालय 1, मिजोरम 1 और लद्दाख 1 इन रायों से कैडेट नहींअंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, नागालैंड, पंडुचेरी, सिक्किम, त्रिपुरा।

Advertisement