Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

जागेश्वर धाम में शुरू हुई ऑनलाइन पूजा

                              
अल्मोड़ा ।  प्रबन्धक जागेश्वर मन्दिर प्रबन्ध समिति भगवान भट्ट ने बताया कि जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा वर्तमान कोरोना संक्रमण को देखते हुए जागेश्वर धाम में होने वाली सभी पूजाओ को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्गत जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की अधिकारिक वेबसाइट https://jageshwar-jyotirlinga.uk.gov.in   पर जाकर  या मोबाइल नंबर 9760677235 पर कॉल कर पूजाओं हेतु पंजीकरण किया जा सकता है। पंजिकरण और भुगतान प्राप्त होने उपरांत जागेश्वर मंदिर समूह के सम्मानित पुजारीगणों द्वारा पूर्ण विधि विधान से पूजाओं को दिए गए समय के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।
उन्होने बताया कि वर्तमान में पूरे विश्व में चल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति  द्वारा विश्व कल्याण के लिए तथा भगवान शिव पर आस्था रखने वाले समस्त शिव भक्तों हेतु श्री ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम में ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पूजा शुरू कर दी है। जिस के लिए जिलाधिकारी महोदय अल्मोड़ा द्वारा अनुमति प्रदान की गई थी। इसके तहत आज पंडित ललित भट्ट द्वारा अपने यजमान का जागेश्वर मंदिर में प्रथम पूजन किया गया।

Advertisement