Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

साधु की लाठी डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या

 

हरिद्वार। शनिवार देर रात सप्तऋषि चौकी क्षेत्र स्थित चित्रकूट घाट पर छह अज्ञात लोगों ने एक साधु की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि तीन लोगों की तलाश चल रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना बीती रात उत्तरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र के स्थित चित्रकूट घाट की है। यहां घाट पर रात को फक्कड़ पंजाबी साधु अपने साथी साधु जनक भारती निवासी हरियाणा, शंकर गिरी निवासी अलीगढ़, अमन गिरी निवासी नेपाल के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां छह युवक पहुंचे और उनसे नशा करने की मांग करने लगे। इसका साधुओं ने इन्‍कार किया। जिस पर उक्‍त छह लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।

आरोप है कि मारपीट और लूटपाट का विरोध करने पर युवकों ने पंजाबी साधु को डंडे से पीटा। जिससे वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद वे लोग वहां से फरार हो गए। गंभीर हालत में घायल साधु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। आज तड़के उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीन की तलाश चल रही है। इस संबंध में एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि नशे को लेकर हुए झगड़े में साधु बाबा की हत्या हुई है। फरार तीनों युवकों की तलाश की जा रही है।

Advertisement