Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

आपदा काल को एनडीआरएफ की अल्मोडा में बटालियन तैनात


अल्मोड़ा  । – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया गया कि मानसून सत्र में घटित होने वाली सम्भावित आपदा में त्वरित प्रतिवादन करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिवादन बल (एन0डी0आर0एफ0) 8वीं बटालियन गाजियाबाद से 32 सदस्यीय टीम सम्पूर्ण उपकरणों सहित जनपद में तैनात की गयी है। उन्होने बताया कि यह टीम वर्तमान में भैंसवाड़ा फार्म में रह रही है। इस टीम के कमान्डर निरीक्षक भूपाल सिंह मेहता हैं उनके साथ टीम में 03 अधिकारी तथा 28 अन्य रैंक के जवान सम्मिलित हैं जो कि किसी भी आपदा में प्रतिवादन करने के लिए पूर्णतया प्रशिक्षित हैं। उन्होने बताया कि टीम के साथ 02 प्रशिक्षित कुत्तों का श्वान दस्ता भी है। उन्होंने बताया कि टीम को वाहन, आवास आदि की समस्त सुविधाएं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी हैं जिससे कि आपदा के दौरान प्रतिवादन में दल को किसी तरह की परेशानी न हो।

Advertisement