Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर बारात में आई मैक्स खाई में लटकी, हादसा टला

बागेश्वर। बारात में आई एक मैक्स गाड़ी वापसी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी रोड किनारे से होकर एक खाई की ओर लटक गई। अगर कलमठ की दीवार से लटकाकर गाड़ी नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी में सवार ड्राइवर और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पिथौरागढ़ जिले के पीपली, चैड़मन्या से मंगलवार को बारात कांडा के सानिउडियार पहुंची थी। शाम को बारात वापस लौट रही थी कि सानिउडियार के छुरमल धार के समीप बारात में शामिल एक मैक्स गाड़ी यूके 05 टीए- 2061 हादसे का शिकार हो गई। अचानक गाड़ी के चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर एक कलमठ के पास खाई की ओर रपट गई। कलमठ की दीवार में गाड़ी का अगला हिस्सा फंस गया। इससे गाड़ी खाई में गिरने से बच गई। हादसे के समय गाड़ी में ड्राइवर सहित कुल पांच बाराती सवार थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अगर वाहन दीवार के सहारे नहीं रुकता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Advertisement