Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

नेपाल के प्रधान मंत्री की शव यात्रा निकाला पुतला जलाया

पिथौरागढ़। झूलाघाट में नेपाल द्वारा भारतीय क्षेत्र को अपना बताने और नक्शे को नेपाली संसद में पास कराने से खफा भारतीय नागरिकों ने नेपाली प्रधान मंत्री ओली के पुतले की पहले शव यात्रा निकाली और बाद में उसे जला दिया। सीमा पर रहने वाले लोगों ने नेपाल के प्रति चुप्पी को भारत की कमजोरी नहीं समझने की गलती न करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि भारत ने थोड़ा भी कड़ारुख अपनाया तो नेपाल भुखमरी की कगार पर आ जाएगा। कहा कि जिस चीन के भरोसे नेपाल कूद रहा है वह उससे हजारों किमी दूर है। यदि वह नेपाल की मदद को आया भी तो नेपाल को अपना गुलाम बना लेगा।

Advertisement