June 26, 2026

चपावत में डीएम ने ऑनलाइन कराया योग

चपावत। योग दिवस पर मुय कार्यक्रम चपावत में हुआ। कलक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम से डीएम एसएन पांडेय ने ऑनलाइन योगासन और प्राणायाम का प्रदर्शन किया। उन्होंने योग को सभी बीमारियों से लडऩे में सहायक बताया। रविवार को वन पंचायत हॉल में एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, सीडीओ आरएस रावत, एसडीएम अनिल गब्र्याल, सीईओ आरसी पुरोहित, डीडीओ एस के पंत, डीपीएम पीएस बृजवाल, समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत, डीईओ बेसिक सत्यनारायण आदि ने योग किया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस लाइन में जवानों को योग की जानकारी दी। छतार के शहीद शिरोमणी चिल्ड्रन पार्क में पतंजलि योग समिति जिलाध्यक्ष लोकमणी पंत और राजेंद्र गहतोड़ी ने साधकों को योगायास कराया। युवा गौरव पांडेय, भुवन बोहरा, ललित देउपा, संजय कलखुडिय़ा, दीपक तिवारी ने चंडालकोटी की चोटी पर योग किया। अमोड़ी डिग्री कॉलेज में एनएसएस प्रभारी डॉ.रंजना सिंह के नेतृत्व में मनीष, सुमन, रवींद्र, ममता, गीता, रवींद्र, रीता, पूजा, संतोषी ललिता सुवर्णा, निर्मला, रश्मि, कमला, बबीता, बीना ने योग किया। कुलेठी प्राथमिक स्कूल में हिमवत्स के सचिव जीबी बिष्ट के नेतृत्व में प्रधान सुंदर सिंह, दिनेश बिष्ट, रुद्र सिंह बोहरा, मोहन रस्यारा, दीवान सिंह, लक्ष्मी जोशी ने योग किया।