Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

गुरिल्ला संगठन दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए तैयार

नई टिहरी। गुरिल्ला संगठन ने कहा कि यदि भारत व चीन के बीच युद्ध होता है तो सभी गुरिल्ला दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। संगठन ने चीन की ओर से भारतीय सैनिकों पर जानबूझकर हमला करने की घटना की भी निंदा की। मंगलवार को घनसाली में गुरिल्ला संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन अध्यक्ष दिनेश गैरोला ने कहा कि चीन की ओर से गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ मारपीट कर हताहत करने की वह निंदा करते हैं। कहा कि एसएसबी की ओर से 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद उन्हें चीन सेना से मुकाबला करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। और गुरिल्ला पहाड़ी इलाकों में छदम युद्ध करने में माहिर हैं। और युद्ध की स्थिति में वह चीनी सेना से मुकाबला करने को तैयार हैं। प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने युद्ध की दशा में उन्हें चीनी सेना से मुकाबला करने के लिए सीमा पर भेजने का अनुरोध प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से किया है। मौके पर कमल सिंह सजवाण, महेशानंद सेमवाल, पीएल उनियाल, अरविंद रावत, चंखी देवी, विमला देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

Advertisement