Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

बागेश्वर में आज आये 225 प्रवासी, जाने आजतक की कुल संख्या

 

 

बागेश्वर । नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार आज सुबह 06:00 बजे तक एक दिन में बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की संख्या 107 वहीं राज्य के विभिन्न जनपदों से आने वालें व्यक्तियों की संख्या 118 है। इस प्रकार एक दिन में कुल 225 व्यक्तियों द्वारा सुबह 06:00 बजे तक जनपद में आये हैं। इस प्रकार आज तक जनपद में 32714 प्रवासी आ चुके है, जिसमें 27005 व्यक्तियों द्वारा 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि भी पूर्ण की जा चुकी हैं तथा शेष कुल 5709 अलग-अलग क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन किये गये हैं।

वहीं अब तक 3343 व्यक्ति जनपद से बाहर गये हैं, जिसमें से 1714 लोग नेपाली मूल के हैं तथा शेष 1629 व्यक्तियों को अन्य राज्यों के है, जिन्हें उनके गन्तव्यों को भेजा जा चुका हैं।

 

Advertisement