Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

मिशन साहसी में आत्मनिर्भर बनी छात्राएं

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्राओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन साहसी नामक सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका समापन नुमाइशखेत मैदान में हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षण में शामिल विभिन्न स्कूलों की 1250 छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशिक्षण में सीखे ताइक्वांडो कला के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का भी संदेश दिया।

एवीबीपी समय-समय पर कई रचनात्मक और समाज हित के कार्य करता है। साहसी मिशन कार्यक्रम के तहत छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। सात दिन तक स्कूलों में प्रशिक्षण के बाद छात्राओं को नुमाइशखेत मैदान में अपने हुनर के प्रदर्शन का मौका मिला। उन्होंने लोगों के सामने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। अन्य महिलाओं को भी आत्मरक्षा के गुर सीखने को प्रेरित किया। वहीं अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिसके चलते वह स्वावलंबी बनकर समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगी। कार्यक्रम में जिले का नाम देश विदेश में रोशन करने वाले प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement