March 20, 2026

31 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए बन्द हो जायेगी फूलों की घाटी

चमोली  ( आखरीआंख समाचार ) विश्व धरोहर फूलों की घाटी 31 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। इस साल 750 विदेशी पर्यटकों समेत कुल 14965 पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 2017 में 13754 पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे थे।
2013 की प्राकृतिक आपदा के बाद इस साल पहली बार इतनी अधिक तादाद में फूलों की घाटी का रुख किया। घाटी कपाट हर साल एक जून को पर्यटकों के लिए खोले जाते हैं और 31 अक्टूबर को बंद कर दिए जाते हैं। वन क्षेत्राधिकारी फूलों की घाटी बृजमोहन भारती ने बताया कि यह साल पर्यटकों के साथ कमाई के लिहाज से भी बेहतर रहा। विदित हो कि फूलों की घाटी दुनिया का इकलौता पर्यटन स्थल है, जहां 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। इनमें कई प्रजाति दुर्लभ की श्रेणी में शामिल हैं।