Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

उत्तराखंड में यूथ कांग्रेस के शक्ति ऐप का विमोचन

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  युवा काॅंग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में युवा काॅंग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलवर की उपस्थिति में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी शिरकत की।
युवा कंाग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप चमोली ने बताया कि युवा काॅंग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में ‘शक्ति ऐप’ का विमोचन किया गया जो एक आम नागरिक एवं राहुल गाॅंधी जी के बीच की दूरी को दूर करने में अहम भूमिका निभायेगा। बैठक में युवा काॅंग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री कृष्णा अलवरू जी द्वारा युवा काॅंग्रेस तक राहुल गाॅंधी जी के संदेश को पहुंचाया गया। इस अवसर पर शक्ति ऐप के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल राय जी द्वारा शक्ति ऐप की जानकारी दी गई एवं आम कार्यकर्ताओं को लड़ाईयों को मजबूती से लड़ने का आवाहन किया गया। युवा कांॅग्रेस के लीगल सैल का विमोचन किया गया और ज्यादा से ज्यादा अधिवक्तओं को जुड़ने के लिये आवाहन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने युवाओं को निकाय चुनाव में पूर्ण भागीदारी का निर्वहन करने एवं 2019 की लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्रवान किया।
युवा कंाग्रेस के लीगल सेल प्रभारी जोसफ द्वारा युवा काॅंग्रेस को हर कानूनी सहायता का भरोसा दिलाया गया एवं राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया द्वारा युवा काॅंग्रेस उत्तराखण्ड को सोशल मीडिया में युवा काॅंग्रेस को मजबूत करने के लिये अहम सुझाव बताये गए। युवा काॅंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत द्वारा युवा काॅंग्रेस को 2019 की लड़ाई में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस की युवा शक्ति श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा के झूठ का पर्दाफास करते हुए पूरे देश में विजय का परचम लहरायेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, उपाध्यक्ष सुशमिता पंत, प्रदेश महासचिव परवेज अहमद,  प्रदेश महासचिव इशिता शेड़ा, प्रदेश महासचिव सोनु हसन, लिगल इन्चार्ज शिवा वर्मा, जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी, जिला उपाध्यक्ष रौबिन त्यागी, रितेश क्षेत्री, जिला सचिव विनित भट्ट नरेन्द्र, शिवराज, गजेन्द्र, मोहित महता, नितिश मोर्या, मीडिया प्रभारी संदीप चमोली एवं युवा काॅंग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

1 thought on “उत्तराखंड में यूथ कांग्रेस के शक्ति ऐप का विमोचन”

  1. Pingback: Netflix bez VPN

Comments are closed.

You may have missed

Advertisement