January 30, 2026

एन यू जे जिलाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय के नेतृत्व में बागनाथ मन्दिर में बृहद स्वच्छता अभियान

बागेश्वर  ( आखरीआंख समाचार )  नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहिम के तहत बागनाथ मंदिर में वृहद सफाई अभियान चला। भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी और एनयूजे की जिला इकाई ने कार्यक्रम में भागीदारी की। उन्होंने मंदिर परिसर की सफाई की। नगरवासियों से अपने घर, गली-मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की।
एनयूजे के जिलाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चला। दोनों संगठनों से पदाधिकारी व सदस्य कार्यक्रम में जुटे। उन्होंने बागनाथ मंदिर परिसर में सफाई की। नालियों को साफ किया। मंदिर के आसपास उगे खरपतवार को साफ किया। उपाध्याय ने बताया कि अभियान में रेडक्रास का अच्छा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि बागनाथ मंदिर की महत्ता पूरे राज्य व देश में है। बाबा बागनाथ के दर्शन को हर साल हजारों की संख्या मंें देश व विदेश से सैलानी आते है। यहां की स्वच्छता बनाए रखना सभी नगरवासियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी नगरवासियों को अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए जागरुक रहना चाहिए। रेडक्रास के चेयरमैन के अशोक लोहुमी ने बताया कि सोसाइटी समय-समय पर इस तरह के सामाजिक हितों से जुड़े कार्य करती रहती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई के साथ लोगों को भी प्रेरित करना है ताकि सभी लोग मिलकर स्वच्छ बागेश्वर, सुंदर बागेश्वर के सपने को साकार कर सकें। बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल जी ने रेडक्रास और एनयूजे की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में सभी लोगों की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से मंदिर में समय-समय पर होने वाले उत्सव आदि में भी सहयोग करने की अपील की। स्वच्छता अभियान के बाद मंदिर परिसर में वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा ने पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रधान पुजारी भरत रावल, आलोक पांडे, केशव भट्ट, जीसी पांडे, डा. केएन कांडपाल, डा. हरीश दफौटी, अखिल जोशी, रमेश प्रकाश पर्वतीय, दान सिंह देवली, आंचल परिहार, कृष्णा पांडे, ओजस्वनी पांडे, दीपक पाठक, खीमानंद पंत आदि मौजूद रहे।

You may have missed