March 21, 2026

नैनीताल में पौधरोपण से वन महोत्सव का आगाज

नैनीताल । क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पौधरोपण के साथ वन महोत्सव का आगाज हो गया है। गुरुवार को पं. गोविंद बल्लभ उच स्थलीय प्राणी उद्यान नैनीताल जू में मुय वन संरक्षक डॉ. तेजस्विनी अरविंद पाटिल, डीएफओ बीजूलाल टीआर तथा वनक्षेत्राधिकारी ममता चंद ने पौधरोपण कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
यहां एसडीओ केसी तिवारी, रेंजर प्रमोद तिवारी, तनुजा परिहार, शशि देव, भूपाल मेहता, मुकुल शर्मा, प्रमोद कुमार, सोनल पनेरू, अजय रावत, दीपक तिवारी, डीएस बोनाल, ललित पांडे, खजान मिश्रा, पुष्कर मेहरा, राजेंद्र जोशी आदि रहे। इधर, भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल की ओर से बल्दियाखान क्षेत्र में वन महोत्सव का आगाज किया गया। यहां येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडे, रेंजर राजेंद्र मनराल, जेसी कांडपाल, मनोज, राजीव जोशी, आलम सिंह, दीप सनवाल, मीना, आनंदी सनवाल, ठाकुर सिंह, मोहन सिंह, प्रकाश चंद्र, नीरज कुमार, बीना जोशी, जानकी देवी रहीं।