March 21, 2026

डीएम ने विद्युत व उरेडा को दिए कपकोट मोबाइल टावर में में निरंतर पावर सप्लाई केआदेश,सभी विभागों को किया सक्रिय, कल किया था सीमांत गाँव का पैदल दौरा

बागेश्वर । जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने आपदा के दृष्टिगत अति संवेदनशील कपकोट के दुर्गम गांव खाती के ग्रामवासियों की समस्याओं के तत्काल समाधान को सुनिश्चित करने के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के फील्ड अधिकारी खाती जैसे दूरस्थ गांव में अनिवार्य रूप से भ्रमण करें जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। यदि भविष्य में ऐसा कोर्इ प्रकरण संज्ञान में आता हैं तो संबंधित विभाग के खिलाफ कठोर कार्रवार्इ की जायेगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से खाती को खाती गावं में विभिन्न सुविधाओं को पहुंचाने एवं विभागों द्वारा किये गयी विभिन्न तैयारियों की विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि खाती जैसी दूरस्थ गांव में अधिक से अधिक सुविधा पहुंच सकें, एवं वहां के स्थानीय निवसी इन सुविधाओं का लाभ ले सकें। उन्होने खाती गांव में दूरसंचार की समस्या के संबंध में जेटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि धूर में स्थापित बीएसएनएल का टांवर नियमित रूप से कार्य करे साथ ही टॉवर की देखरेख के लिए संरक्षक को भी तैनाती की जाय जो नियमित रूप से टॉवर के संचालन आदि की जानकारी दें। जेटीओ द्वारा जिलाधिकारी को धूर के मोबार्इल टॉवर संचालन के संबंध आने वाली ं विद्युत बाधा कें संबंध में अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने र्इर्इ विद्युत व उरेडा को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर वहां सौलर प्लांट स्थापित करने के लिए आंकलन तैयार कर तत्काल जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दियें, ताकि नियमानसुार धनराशि अवमुक्त की जा सकें, एवं धूर टॉवर के बिजली समस्या का स्थायी समाधान सोलर प्लांट स्थापित कर किया जा सकें।
जिलाधिकारी ने उरेडा विभाग द्वारा खाती गांव में बनायी जा रही 250 किलोवााट विद्युत परियोजना के ंसंबंध में विवेचना करते हुए उरेडा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वे इस संबंध में स्थापित होने वाली मशीनों आदि को तत्काल रूप से जनपद में मगवाना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें खाती गांव में स्थापित किया जा सकें। उन्होने इस संबंध में यह भी निर्देश दियें कि उरेडा विभाग इस संबंध में नियमति रूप से पत्राचार करते हुए इस योजना के धरातलीय क्रियान्वयन को सुनिश्यिचत करने के लिए व्यक्ति रूप से भी रूचि लें। उन्होने र्इर्इ विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वे 31 जुलार्इ तक यह सुनिश्चित करायें कि खाती गांव में उनके विभाग द्वारा संचालित कियें जा रहें कार्य पूर्ण हो, जिसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय साथ ही कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार समझौता न हो।
राशन कार्ड नवीनीकरण आदि समस्याओं के समाधान के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के माध्यम से 5 दिनों के भीतर राशन कार्ड का नवीनीकरण जांच पत्र, परिवार रजिस्टर आदि से संबंधित दस्तावेज अद्यतन रूप में बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि खाती ग्रामवासियों के राशन कार्ड नवीनीकरण से संबंधित इन जांच पत्रों को प्राप्ति उपरान्त एक सप्ताह के भीतर आंनलार्इन कराते हुए अवगत करायें।
खाती गांव के भ्रमण के दौरान उमला विद्यालय के छत की जीर्णोधार के संबंध में उन्होने शिक्षा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वे ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से इसका तत्काल सर्वे कराते हुए इस आंकलन जिला कार्यालय को प्रेषित करें, ताकि नियमानुसार धन आंवटित किया जा सकें एवं प्राथमिकता के आधार पर उक्त कार्य को गुणवत्ता परक रूप में कराना सुनिश्चित करें। उन्होने अधि0 अभि0 लोनिवि को निर्देशित करते हुए कहा कि वे क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को समय से रिपेयरिंग करायें जिसमें जगह-जगह पर सार्इनेज लगाते हुए सार्वजनिक शौचालयों का भी निर्माण कराया जा सके, ताकि इस मार्ग पर आने जाने लोगो को सुविधा मिल सकें।
खाती गांव में सुविधाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने वन विभाग से जैकुनी में स्थापित वन विभाग के भवनों के संबंध में यदि वे भवन वन विभाग द्वारा संचालित नहीं कियें जा रहें हैं तो उन्हें स्वयं सेवी समूह, प्रधान आदि को एम0ओ0यू0 करते हुए विभिन्न रचनात्मक एवं आजिविका वर्द्धक गतिविधियो के लिए हस्तान्तरित किया जा सकता हैं। इस संबंध में वन विभाग अपना प्रस्ताव तैयार करते हुए जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि उन भवनो का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करायें जा सकें। इसी क्रम में खाती गांव में स्थित एएनएम की खाली पडी भवन के संबंध में जिलाधिकारी ने स्वास्थ विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वे इस भवन को हंस फाउन्डेशन को हस्तान्तरति करते हुए इसका बेहतर संचालन कर सकते हैं। इस संबंध में स्वास्थ विभाग नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त सभी समस्याओं के संबंध में दियें गयें निर्देशों का संबंधित विभागों से कडार्इ से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें तथा पाक्षिक आधार पर खाती गांव की समस्याओं के समाधान के संबंध में कियें गयें कार्यो विवेचना करते हुए प्रगति आंख्या से अवगत करायें।
बैठक के दौरान डी0डी0पंत, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वी0के0सैक्सेना, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला पंचाय राज अधिकारी रामपाल सिंह, अधि0अभि0 विद्युत भाष्करानंद पांडे, लोनिवि संजय पांडे, परियोजना अधिकारी उरेडा रॉकी कुमार, जेटीओ बीएसएनएल आदि मौजूद रहें।