नैनीताल के युवक को फोन पर धमका रहे पाकिस्तान वाले ,पुलिस ने की जाँच शुरू
नैनीताल। नगर के मल्लीताल निवासी एक युवक को लगातार पाकिस्तान से आ फोन पर राजनितिक गतिविधियों में संलिप्त न रहने की चेतावनी के साथ धमकियां दी जा रही हैं। इससे परेशान होकर युवक ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसकी जांच एसआई सत्येंद्र गंगोला कर रहे हैं। मल्लीताल निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 25 जून की रात 10 बजे सेटेलाइट फोन के किसी ने कॉल किया। उक्त नबर मोबाइल पर डिस्पले नहीं हो रहा था। फोन करने वाले ने उसे राजनितिक गतिविधियों में शामिल नहीं रहने की हिदायत देते हुए धमकाया। इसके बाद फोन काट दिया। इसके बाद 27 जून की सुबह 8.30 बजे दो फोन कॉल 923329504662 नबर से यह आई, लेकिन कोड 92 देखने के बाद रिसीव नहीं किया। कोतवाली के एसआई सत्येंद्र गंगोला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
